0 0
Read Time:4 Minute, 8 Second

Simmi Soni

“काशी” इस शहर का नाम तो आप सभी ने जरूर सुना होगा , इस शहर की खूबसूरती मनमोहक है । इसे हम  सब बनारस  या वाराणसी के नाम से जानते है । यह गंगा नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन नगर है । इस जगह पर आपको अनेक चीजों का अनुभव होगा ।

सुबह सबेरे गंगा की तट पर जा कर उगते हुए सूर्य  या शाम की आरती को देखना भी एक बेहद खास अनुभव होता है, इसके साथ ही बनारस  खान पान के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है। बनारस की छोटी-छोटी गलियां कई कहानियों को दर्शाती है।

यह तोह हो गई काशी यानी बनारस की बात , लेकिन क्या अपने कभी छोटी काशी का नाम सुना है?

 छोटी काशी – यह नाम है उस शहर का जो पूर्वी उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में स्तिथ है जिसे रसड़ा के नाम से जाना जाता है ,इसके साथ ही इसे नाथ नगरी भी बोलते है। यह एक ऐसा शहर है जहा अनेक ऐतिहासिक स्थल मौजूद है । यह शहर एक तरीके से काशी यानी बनारस का छोटा स्वरूप है। यह शहर जितना छोटा है उतना ही अनोखा और खूबसूरत है ।

यहाँ मौजूद अनेक धार्मिक स्थलों में से एक है ‘नाथ बाबा मंदिर’ इस मंदिर के समीप ही एक पवित्र सरोवर है ,जो नाथ सरोवर के नाम से जाना जाता है । अगर हम बात करें इस शहर की सुंदरता की , तोह मंदिर के ठीक सामने स्तिथ सरोवर ठीक बनारस के घाटों जैसा अनुभव देता है । प्रमुख दिनों पर जैसे देव दीपावली या कई अन्य त्योहार पर यह सरोवर चमकते दियो की सजावट से खिल उठता है ।

यह तोह हो गई इस शहर की खूबसूरती की बात , अब जानते है ,इस जगह के खान-पान के बारे में, जिस तरह से बनारस के गलियों में आपको अनेक स्वादिष्ट व्यंजन मिलेगा ठीक उसी तरह आपको इस शहर में भी अनेक व्यंजन देखने को मिलेगा । सुबह सूर्योदय से पहले अगर आप बाहर निकलेंगे तो आपको अनेक चीजों को अनुभव करने को मिलेगा।

Source – Mumtaz studio, Rasra.

सुबह सड़क पर चलते हुए सूर्योदय से पहले आपको सड़क के किनारे हरियाली नजर आयेगी , इसके साथ ही अखबार बेचता हुआ वो आदमी भी नजर आयेगा , ठीक उसके बगल में पेठा का ठेला लगाते हुए व्यक्ति नजर आयेगा इसके साथ ही आस-पास के कई छोटी-छोटी दुकानें नजर आएंगी , जहां से चाय की खुशबू आ रही होगी , कही आपको जलेबी या इमरती छनती हुई दिखाई देगी तो कही कचोड़िया, अगर हम बात करें यहां के प्रसिद्ध व्यंजन की तोह वो है ‘रबड़ी रसमलाई’ जो की शायद ही किसी और शहर में मिलती होगी, इसके अलावा कई और व्यंजन भी प्रसिद्ध है जैसे फालूदा या लोंगलत्ता ।

सूर्योदय के वक्त अगर आप मंदिर के पास स्तिथ सरोवर पर जायेंगे , तब आपको मनमोहक दृश्य दिखाई देगा , हल्की ठंडी बहती हवा के साथ हल्की गुलाबी रंग का आसमान , पीली चमक के साथ सूर्य उगता हुआ दिखाई देगा , जो बेहद मनमोहक होता ह

ऐसी कई सारी छोटी- छोटी चीजे है जो आपको इस शहर में अनुभव करने को मिलेगा ।

अगर आपको कभी इस शहर में घूमने का मौका मिलेगा , तब आप छोटी काशी का अनुभव उठा सकेंगे ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *