यूपी और बिहार में 36 लोगो की जान गई

न्यू दिल्ली : पिछले कुछ दिनों में पूरे उत्तर भारत का तापमान 50° सेल्सियस तक पहुंच गया हैं। जिसकी वजह से कई इलाकों में लू चलने की वजह से बहुत लोगो ने अपनी जान गवा दी।
उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान बढ़ने और लू चलने की वजह से 27 लोगो की जान चली गई । शुक्रवार को 30 मतदान कर्मियों समेत 115 की मौत हुई थी। बिहार में भी भीषण गर्मी से शनिवार को एक मतदाता समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के चलते पिछले पांच दिनों में 15 लोगों की जान गई है ।।
उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में सर्वाधिक मौते हुई जहां 11 लोगो ने गर्मी की वजह से अपनी जान गवा दी। बिहार का औरंगाबाद इलाका भी सबसे गर्म इलाका रहा । बिहार के गया व औरंगाबाद में दो-दो, सासाराम, गया, नवादा, भागलपुर व सिवान में एक-एक की व्यक्ति की मौत हुई। लू लगने से राज्य में अब तक 143 की जान जा चुकी है। इस साल यहां का तापमान 44° सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 5 साल के तापमान में सबसे ज्यादा हैं।
मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाको में भीषण गर्मी का कहर मचा हुआ हैं मध्य प्रदेश के निवाड़ी शहर में 47° तापमान रहा जिसकी वजह से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।। निवाड़ी समेत 10 और शहर लू की चपेट में रहे ।।
लगातार पांच-छह दिनों से 46, 47 और 48 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान से तप रहे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चार से पांच डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। केवल झांसी में ही पारा 46 के ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से अगले तीन दिन कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।।