प्रणय शुक्ला
बीएजेएमसी-सेमिटर प्रथम
गलगोटिया विश्वविद्यालय

सन् 1997 में शुरू हुए श्री द्रोणाचार्य पी. जी. कॉलेज आज अपने शोधार्थीयों के लिए जाना जाता है। यह छात्रों को उत्कृष्ट आचरण और उनके नैतिकता की भी बढ़ाता है। कॉलेज अध्यापकों को भी छात्रों का ज्ञान देख गर्व महसूस होता है। कॉलेज ने अपने छात्रों के ज्ञान में वृद्धि हेतु उनको अस्पतालों से भी जोड़ा हुआ है। जहां वह स्वास्थ्य व स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम बारीकियों से अवगत होते हैं। यहां के छात्रों को एम.ए., बी.ए., बी.सी.ए, बी. कॉम, एम. कॉम जैसे कोर्स संचालित किए जाते हैं।
छात्रों द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति भी उन्हें कॉलेज द्वारा प्रदान की जाती है। जिसका उपयोग वह पढ़ाई में करते हैं। आगे छात्रों ने बताया कि कॉलेज में कुछ ऐसे भी चीजें हैं जिनपर कॉलेज प्रशासन को कार्य करने की जरूरी है। इसमें कक्षाओं व शौचालयों की नियमित साफ-सफाई प्रमुख है।

श्री द्रोणाचार्य पी. जी. कॉलेज के प्राधानाचार्य गिरीश वत्स ने बताया कि हमारे कॉलेज को सबसे कम फंड मिलने के बावजूद भी यहां से बहुत सारे शोधार्थी निकले हैं जिन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक व अर्थशास्त्र संबंधी मुद्दों पर शोध कार्य किए है। और वर्तमान में वह देश के भिन्न संस्थानों में सेवाएं प्रदान कर हमारे कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।